📰 मऊगंज: आटा चक्की में महिला की दर्दनाक मौत, बेल्ट में फंसी साड़ी बनी हादसे का कारण

 मऊगंज: आटा चक्की में महिला की दर्दनाक मौत, बेल्ट में फंसी साड़ी बनी हादसे का कारण

By K C News Desk, Mauganj (MP)

मऊगंज के नईढ़ी थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक महिला की आटा चक्की मशीन में साड़ी फंस जाने से मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना गुरुवार दोपहर की है जब महिला घर के आंगन में लगी चक्की पर अनाज पीस रही थी। अचानक मशीन की बेल्ट में उसकी साड़ी का पल्लू फँस गया, जिससे वह जोरदार तरीके से अंदर की ओर खिंच गई।

गांववालों के शोर मचाने पर परिजन दौड़े लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, चक्की के आसपास कोई सुरक्षा कवर नहीं था। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे हादसों को रोकने के लिए घरेलू और छोटे औद्योगिक उपकरणों की सुरक्षा जांच अनिवार्य की जाए।

मृतका की पहचान सीमा देवी (35 वर्ष) के रूप में हुई है। वह दो बच्चों की मां थी और पति खेतिहर मजदूर हैं। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

➡️ K C News की अपील: मशीनों के पास ढीले कपड़े पहनकर न जाएं। थोड़ी सी लापरवाही भी बड़ा हादसा बन सकती है।

Post a Comment

0 Comments