24 फरवरी 2026 की देस की 20 प्रमुख खबरें सार में पेश हैं:

K C News ka namaskar mitro, 24 फरवरी 2026 की देस की 20 प्रमुख खबरें सार में पेश हैं:

• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 फरवरी को इज़रायल दौरे पर जाएंगे और वहां की संसद को संबोधित करेंगे।
• राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में चक्रवर्ती राजगोपालाचारी की प्रतिमा का अनावरण किया।
• भारत–अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में भोपाल में कांग्रेस का प्रदर्शन होगा जिसमे राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल होंगे।
• गुजरात मैरिज रजिस्ट्रेशन एक्ट में बदलाव का प्रस्ताव, इसमें माता-पिता को जानकारी देना अनिवार्य होगा।
• पाकिस्तान में इमरान खान को मेडिकल सहायता के बाद वापस जेल भेजा गया।
• दिल्ली पुलिस ने शर्टलेस प्रदर्शन मामले में IYC प्रमुख उदय भानु चिब समेत आठ लोगों पर दंगा आरोप लगाए।
• भारतीय शेयर बाजार में Sensex में तेजी, Nifty भी उच्च स्तर पर बंद हुआ।
• रूस-यूक्रेन युद्ध को 4 साल पूरे, वैश्विक तनाव और बातचीत जारी है।
• US कोर्ट फैसले के बाद अमेरिका अंतर्राष्ट्रीय टैरिफ वसूलना बंद करेगा।
• केंद्रीय मंत्रिमंडल ने श्रीनगर हवाई अड्डे का सिविल एन्क्लेव विस्तार मंजूर किया।
• नमो भारत RRTS सेवा के पहले दिन 1 लाख से अधिक यात्रियों ने यात्रा की।
• UP को 1 लाख करोड़ रुपये निवेश प्रस्ताव मिले हैं।
• India AI Impact Summit के दौरान विरोध प्रदर्शन पर 277 प्रतिष्ठित लोगों ने जांच की मांग की।
• HAL ने Tejas विमान से जुड़ी तकनीकी घटना पर सफाई दी।
• भारतीय नौसेना INS Anjadip को जल्द शामिल करने वाली है।
• सरकार ने 5 OTT प्लेटफॉर्मों को अश्लील सामग्री दिखाने पर ब्लॉक किया।
• झारखंड एयर एम्बुलेंस विमान दुर्घटना में सभी सात लोगों की मौत, जांच जारी।
• केरल राज्य के नाम को बदलकर ‘केरलम’ किए जाने का प्रस्ताव मंजूर।
• IIT पलक्कड़ परिसर में एक छात्रा पर कथित हमले की रिपोर्ट मिली।
• राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महाराष्ट्र के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचीं। 



Post a Comment

0 Comments